अवाम के बीच AIMIM की दस्तक, इटावा में जनसंपर्क अभियान से राजनीति में हलचल
इटावा। आगामी राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने जनपद इटावा में अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को तेज़ कर दिया है। इसी क्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. शमशाद हुसैन वारसी के नेतृत्व में प्रत्येक रविवार को व्यापक डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जिसने जिले की राजनीति में नई चर्चा और हलचल पैदा कर दी है। अभियान के दौरान AIMIM के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मोहल्ले, गली-गली, घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी का संदेश आम जनता तक पहुँचाया। इस दौरान नागरिकों को संविधान, शिक्षा, सामाजिक न्याय, राजनीतिक भागीदारी तथा सम्मानजनक प्रतिनिधित्व के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन वारसी ने कहा कि AIMIM केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के दबे-कुचले, पिछड़े, दलित, मुसलमान एवं अन्य वंचित वर्गों की आवाज़ बनकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्षों से जनता जिन मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है, उनके समाधान के लिए मजबूत, ईमानदार और जवाबदेह नेतृत...