इटावा: रमज़ान व महाशिवरात्रि को लेकर AIMIM का सौहार्दपूर्ण कदम।

साफ़-सफाई, बिजली-पानी और ट्रैफिक व्यवस्था हेतु जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन।

इटावा।

माह-ए-रमज़ान और महाशिवरात्रि जैसे पवित्र धार्मिक पर्वों के एक साथ आगमन को देखते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM), इटावा इकाई ने प्रशासन से बेहतर नागरिक व्यवस्थाओं की मांग करते हुए जिलाधिकारी इटावा को एक संयुक्त ज्ञापन सौंपा।

AIMIM के जिला अध्यक्ष डॉ. शमशाद हुसैन वारसी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में जिले की समस्त मस्जिदों, मंदिरों एवं उनके आसपास साफ़-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की गई है, ताकि दोनों समुदायों के श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि रमज़ान के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मस्जिदों में नमाज़ और तरावीह में शामिल होते हैं, वहीं महाशिवरात्रि पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में धार्मिक स्थलों के आसपास स्वच्छता, रोशनी और पानी की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक हो जाती है।

AIMIM ने विशेष रूप से सेहरी, इफ्तार और महाशिवरात्रि के प्रमुख समय में शहर में लगने वाले जाम की समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान दिलाया और ट्रैफिक पुलिस के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग व सुचारू यातायात व्यवस्था लागू करने की मांग की।

इस अवसर पर AIMIM जिला अध्यक्ष डॉ. शमशाद हुसैन वारसी ने कहा—

“रमज़ान और महाशिवरात्रि दोनों ही पर्व आपसी भाईचारे, संयम और आस्था के प्रतीक हैं। हमारी पार्टी की मांगें किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे शहर की शांति, व्यवस्था और सौहार्द से जुड़ी हुई हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि AIMIM संविधान में आस्था रखते हुए प्रशासन के सहयोग से सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

AIMIM इटावा ने जिलाधिकारी से अपील की कि ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार कर समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएं, जिससे दोनों धार्मिक अवसरों पर जनपद में शांति, सुरक्षा और सुव्यवस्था बनी रहे।

ज्ञापन देने वालों में–  

एहसान खान ( जिला महा सचिव), नईम अली ( जिला महा सचिव), एजाज़ खान ( जिला संगठन मंत्री), शरीफ खान ( जिला सचिव), अनीस अली ( नगर अध्यक्ष यूथ), अदील अहमद ( नगर अध्यक्ष भरथना), मो. शावेज़ ( मीडिया प्रभारी), एकेन्द्र सिंह, शहवाज, मो. अंसार फारूकी, हफीज़ खान, शहवाज, मो. असलम, जुबैर अली, आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बकेवर (इटावा) में AIMIM का विस्तार, मोहम्मद आसिफ़ फारुकी को सौंपी गई नगर पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी

AIMIM को इटावा में मिल रही मजबूती, अकेन्द्र सिंह ने जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन वारसी के नेतृत्व में ली पार्टी की सदस्यता

इटावा में AIMIM का प्रदर्शन: भड़काऊ बयान के खिलाफ जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग