झांसी की तारीख़ी सरज़मीं पर AIMIM बुंदेलखंड ज़ोन का शानदार व यादगार अधिवेशन
प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली साहब का पुरजोश इस्तक़बाल,पार्टी को उत्तर प्रदेश में एक लाख रुपये का अहम सहयोग।
प्रदेश अध्यक्ष साहब ने इटावा जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन वारसी सहाब से गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाकर उनका शुक्रिया अदा किया।
मंच से उनकी क़ियादत, तंजीमी सूझबूझ और बुंदेलखंड में पार्टी को मज़बूत करने की लगातार कोशिशों की दिल खोलकर सराहना की गई।
Video graphy-
झांसी की ऐतिहासिक धरती पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के बुंदेलखंड ज़ोन (उत्तर प्रदेश) का एक ऐतिहासिक अधिवेशन भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अधिवेशन में पार्टी के प्रदेश, ज़ोन और ज़िला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम संगठनात्मक मज़बूती, राजनीतिक दिशा और भविष्य की रणनीति पर केंद्रित रहा।
इस ऐतिहासिक अधिवेशन के मुख्य अतिथि AIMIM उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जनाब हाजी मोहम्मद शौकत साहब रहे। उनके झांसी आगमन पर AIMIM इटावा के जिलाध्यक्ष डॉ. शमशाद हुसैन वारसी एवं इटावा ज़िले की पूरी टीम की जानिब से उन्हें पारंपरिक अंदाज़ में शॉल पहनाकर और बुके पेश कर पुरजोश इस्तक़बाल व सम्मान किया गया।
इसी मौके पर AIMIM बुंदेलखंड ज़ोन अध्यक्ष जनाब हाजी सादिक भाई साहब का भी शॉल और बुके भेंट कर ख़ासतौर पर इस्तक़बाल किया गया।
अधिवेशन के दौरान बुंदेलखंड टीम की जानिब से AIMIM उत्तर प्रदेश को ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) का चंदा चेक के रूप में पेश किया गया। यह आर्थिक सहयोग मजलिस की तंजीमी सरगर्मियों को और मज़बूत करने, अवाम के मसाइल को बुलंद आवाज़ देने और पार्टी की सियासी जद्दोजहद को नई ताक़त देने के इरादे से दिया गया। AIMIM ही एक ऐसी पार्टी है जिसे जनता या पार्टी का हर कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपने अपने रुपये से चला रहे हैं। पार्टी की तरफ से कोई भी मदद किसी भी पदाधिकारी को नहीं मिलती है।
![]() |
अपने ख़िताब में प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत साहब ने कहा कि AIMIM सिर्फ़ एक सियासी पार्टी नहीं, बल्कि मज़लूम, पसमांदा, दलित और दबे-कुचले तबकों की सच्ची आवाज़ है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड समेत पूरे उत्तर प्रदेश में पार्टी की जड़ें मज़बूती से फैल रही हैं और आने वाले वक़्त में मजलिस एक बड़ी सियासी ताक़त बनकर उभरेगी।
ज़ोन अध्यक्ष हाजी सादिक भाई साहब ने अपने संबोधन में कहा कि बुंदेलखंड ज़ोन के तमाम कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी, निष्ठा और सच्चाई के साथ पार्टी की फ़िक्र और पैग़ाम को गांव-गांव और गली-गली तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने सभी साथियों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मजलिस का कारवां मज़बूती से आगे बढ़ रहा है।
इटावा जिलाध्यक्ष डॉ. शमशाद हुसैन वारसी ने कहा कि AIMIM ही वह सियासी प्लेटफ़ॉर्म है जो बिना किसी भेदभाव के हर मज़हब और हर तबके की आवाज़ को बराबरी के साथ उठाता है। उन्होंने यक़ीन जताया कि आने वाले चुनावी मैदान में पार्टी शानदार कामयाबी हासिल करेगी।
झांसी में आयोजित यह अधिवेशन इत्तेहाद, तंजीम और संघर्ष का एक मजबूत पैग़ाम देकर समाप्त हुआ।
Video graphy-





Comments
Post a Comment